धमदाहा में दुःखद घटनाओं पर मंत्री लेशी सिंह ने जताया शोक

पूर्णिया: खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा क्षेत्र में हुई कुछ दुःखद निधन की घटनाओं पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, “धमदाहा में कुछ जगह दुःखद निधन की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है।

आज शोक संतप्त परिवारों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। यह बहुत कठिन समय है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति दें और उनके चरणों में स्थान दें।

साथ ही परिजनों को इस कठिन घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।” मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिजनों के साथ खड़ी हैं और हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *