,

Bihar Election 2025: मधुबनी की सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी में की सदस्यता, अलीनगर से हो सकती हैं चुनावी एंट्री

पटना: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर ने अब औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कर स्वागत किया।

सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने मैथिली ठाकुर को अलीनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए संभावित उम्मीदवार के तौर पर देखा है। 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर बिहार के मधुबनी जिले की रहने वाली हैं, लेकिन लंबे समय से दिल्ली के नजफगढ़ में निवास कर रही हैं।

गायिका के परिवार की जानकारी के अनुसार उनके पिता रमेश ठाकुर उनके संगीत गुरु भी हैं, जबकि मां पूजा ठाकुर घर संभालती हैं। मैथिली के दो भाई हैं – ऋषभ ठाकुर और अयाची ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *