Bihar Election 2025

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल करने में अब मात्र दो दिन शेष बचे है। नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर तक निर्धारित है। ऐसे मे अब तक महागठबंधन का उम्मीदवार सामने नही आने से विधानसभा चुनाव से पूर्व खामोशी हैरान करने वाला है। कार्यकर्त्ता में काफी मायूसी व्याप्त है। वही आम मतदाताओं में भी कोई उत्साह नही देखा जा रहा है।

जिले मे चार विधानसभा क्षेत्र है। जिसमें सोनबरसा सुरक्षित सीट है। जिस पर वर्तमान में जदयू के रत्नेश सादा को सिंबल प्राप्त हुआ है।सोनबरसा विधानसभा सीट से अब तक दो एन आर रसीद कटाया गया है। जबकि सिमरीबख्तियारपुर में चार,महिषी विधान सभा में 12 एवं सहरसा विधानसभा क्षेत्र से अब तक 8 एन आर रसीद कटाया गया है।

जिसके अंतर्गत महिषी विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राजा कुमार एवं सहरसा विधान सभा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में रमेश शाह ने अपना नामांकन दाखिल किया। जहां बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने उन्हे फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही निर्दलीय उम्मीदवारों ने बताया कि बिजली स्वास्थ्य सड़क, बेरोजगारी, पलायन एवं शिक्षा को मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद प्राप्त करेगें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *