PURNIA NEWS

पूर्णिया, आनंद यादुका: आगामी दीपावली एवं काली पूजा को लेकर भवानीपुर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भवानीपुर बीडीओ मनोज कुमार एवं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न काली पूजा आयोजन समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि इस समय विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है, इसलिए सभी आयोजन समितियों को इसका कड़ाई से पालन करना होगा। किसी भी पूजा पंडाल में राजनीतिक दलों या व्यक्तियों से संबंधित पोस्टर, बैनर या गीत नहीं बजाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने कहा कि किसी भी काली पूजा समिति को मेला आयोजन से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य है। बिना अनुमति आयोजन करने वालों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य पार्षद सावन कुमार, पूर्व मुखिया मतीउर रहमान उर्फ मत्तो भाई, सांसद प्रतिनिधि शोभकांत यादव, पैक्स अध्यक्ष अरविंद मंडल उर्फ माधो बाबू, मुखिया मनोज सिंह, सरपंच बरुण सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *