PURNIA NEWS : बनमनखी में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता के लिए निकाला कैंडल मार्च

PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को ध्यान में रखते हुए बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को जीविका दीदियों ने एक कैंडल मार्च का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्रों पर जाकर पहले मताधिकार का प्रयोग करना और उसके बाद जलपान में भाग लेना आवश्यक है। मार्च के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया, जिसमें स्थानीय जनता ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और इस कार्यक्रम की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *