PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत छप्पन वार्ड संख्या 01 में भवानीपुर पुलिस ने छापामारी कर 26लीटर देसी शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार महिला शराब तस्कर फूल कुमारी इसके पूर्व भी अवैध शराब के कारोबार में जेल जा चुकी है । भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि छप्पन गांव में फूल कुमारी के द्वारा शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है ।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने अवर निरीक्षक विकास कुमार को सदलबल के साथ छापेमारी के लिए भेजा । छापेमारी के दौरान पुलिस ने फूल कुमारी को 26 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार महिला शराब तस्कर के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *