पूर्णिया: पूर्णिया में गुरुवार को प्रमंडल स्तरीय विद्यालयीय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के तहत विभिन्न खेल मैदानों में रोमांचक मुकाबले आयोजित हुए, जिनमें खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कराटे, योग और एथलेटिक्स जैसे खेलों में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इसी दौरान वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि शंकर झा के मार्गदर्शन में उद्घोषक श्रीमती सुचित्रा कुमारी ने सभी खिलाड़ियों और दर्शकों से अपील की कि वे “पहले मतदान, फिर खेल और जलपान” के संदेश को अपनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान अवश्य करें।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना के साथ-साथ लोकतांत्रिक भागीदारी के महत्व को भी बढ़ावा देना रहा। आयोजन समिति और निर्णायकों ने खिलाड़ियों के अनुशासन, टीमवर्क और ऊर्जा की सराहना की, वहीं दर्शकों में पूरे दिन उत्साह का माहौल बना रहा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *