सहरसा, अजय कुमार: विधानसभा आम निर्वाचन:2025 निमित जिला स्कूल,सहरसा एवं अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक +2 विद्यालय,सहरसा में प्रथम मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण सत्र का आयोजन दो पालियों:10 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न एवं 2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक किया गया। प्रशिक्षण क्रम में उन्हें निर्वाचन विषयक आवश्यक प्रपत्रों,निर्वाचन विषयक अन्य बिंदुओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
16.10.25 को प्रथम पाली में जिला स्कूल सहरसा में द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक +2 विद्यालय सहरसा में तृतीय मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जबकि द्वितीय पाली में उक्त वर्णित दोनों स्थलों पर तृतीय मतदान पदाधिकारी हेतु प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
साथ ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक: 16.10.25 को CTE,सहरसा में मतगणना माइक्रो आब्जर्वर, मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक हेतु दो पालियों (10 बजे पूर्वाह्न से 1 बजे अपराह्न तक एवं 2 बजे अपराह्न से 5 बजे अपराह्न तक) में प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण क्रम में मास्टर ट्रेनर द्वारा निर्धारित दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।



