पूर्णिया, आनंद यादुका: PURNIA NEWS भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन देकर रुपौली विधायक शंकर सिंह एवं पूर्णियाँ डीएम से शिकायत किया है। बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के सैकड़ो ग्रामीणों ने बताया कि उनके पंचायत में संवेदक के द्वारा नल जल योजना में काफी घटिया काम किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना में लगाये गये सामान काफी निम्न स्तर का है , जिस वजह से लगाये गये अधिकांश नल खराब हो गया है। संवेदक के द्वारा गांव में पानी सप्लाई के लिए बिछाया गया पाइप बिल्कुल सतह पर है जिस वजह से पाइप के टूटने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत में नल जल योजना का काम अधूरा करके ही संवेदक के द्वारा कार्य पूर्ण होने की राशि का भुगतान ले लिया गया है।

सैकड़ों ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना का काम अधूरा छोड़ने की वजह से समूचे पंचायत के लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पर रहा है। पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों एवं सैकड़ों ग्रामीणों ने कहा कि यदि नल जल योजना के अधूरे काम को सही नहीं किया गया तो हमलोग इसके बिरुद्ध आंदोलन को बाध्य हो जायेंगे। इस संबंध में रुपौली विधायक शंकर सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त कराते हुए कहा कि बहुत जल्द इस मामले का उचित निदान निकाला जायेगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *