PURNIA NEWS: पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए पैक्स अध्यक्ष, गांव वालों ने दी दुआएं

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: PURNIA NEWS कोयली सिमडा पश्चिम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती लगातार पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं, जिसके लिए उन्हें लोगों की दुआएं मिल रही हैं। इसी कड़ी में पंचायत के डुमरी गांव में एक गरीब परिवार की सीताराम शर्मा की पत्नी का असमय निधन हो गया, जिससे उनका परिवार गहरे संकट में था। अंतिम संस्कार और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आर्थिक सहायता की जरूरत थी।

जैसे ही इस घटना की जानकारी पैक्स अध्यक्ष को मिली, वे तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और आर्थिक मदद की। इस सहारा से परिवार को राहत मिली और उन्होंने कैलाश भारती को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया। गांववासियों ने कहा कि ऐसे मुश्किल समय में बहुत कम लोग मदद के लिए आगे आते हैं, लेकिन एक छोटी सी मदद भी गरीबों के लिए बड़ी राहत साबित होती है। इस मौके पर कैलाश भारती ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है और वे हमेशा पीड़ितों के साथ खड़े रहने का प्रयास करते रहेंगे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें। हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर