Bihar Election 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Bihar Election 2025 रुपौली विधानसभा में सामाजिक समरसता स्थापित करना उनका प्रथम दायित्व होगा। उक्त बातें जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने विधानसभा के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि रुपौली में लगभग 3 दशकों से सामाजिक समरसता में काफी कटता भर गई है, इसे दूर करने का उनका प्रयास रहेगा। सबसे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार जताया कि उन्होंने उन पर दोबारा विश्वास जताया तथा रुपौली से जदयू का प्रत्याशी बनाया है।

वह मजबूती से चुनाव लड़ेंगे तथा जीतेंगे भी। जीतने के बाद जो काम क्षेत्र में नहीं हुआ है, उसे दूर करने का प्रयास करेंगे।पलायन को रोकना उनकी जिम्मेदारी होगी, इसके अलावा क्षेत्र में फैक्ट्री का निर्माण हो, इसके लिए वह प्रयास करेंगे, ताकि यहां के बेरोजगारों की बेरोजगारी दूर हो सके। उन्होंने कहा की विधानसभा की सबसे बड़ी समस्या हर वर्ष आने वाली बाढ़ है, उसकी समस्या को दूर करने के लिए वे रुपौली प्रखंड के विजय लालगंज से कुरसेला तक रिंग बांध बनवाने का प्रयास करेंगे।

वैसे 24 सालों तक यहां तक प्रतिनिधित्व करती आईं पूर्व विधायक बीमा भारती अगर चाहतीं तो अब तक रिंग बांध बन गया होता। यह पूछने पर की जन सूराज पार्टी से भी प्रत्याशी हैं, जो आपको क्षति पहुंचा सकते हैं, उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है,उनके समर्थक हर घर में है और वे निश्चित रूप से जनता का आशीर्वाद रहा तो भारी मतों से चुनाव जीतकर विधानसभा जाएंगे तथा जनता के हर काम को पूरा करके दिखाएंगे ।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *