Bihar Election 2025: टीकापट्टी एवं मोहनपुर को प्रखंड का दर्जा दिलाना उनकी प्राथमिकता में होगी आमोद मंडल

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Bihar Election 2025 टीकापट्टी एवं मोहनपुर थाना को प्रखंड का दर्जा दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी, वह जैसे ही विधानसभा पहुंचेंगे प्रखंड बनाने की प्रक्रिया में जुड़ जाएंगे। उक्त बातें जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आमोद मंडल ने अपना पर्चा दाखिल करते हुए। उन्होंने कहा टीकापट्टी एवं मोहनपुर रुपौली मुख्यालय से काफी दूर है तथा पूरी तरफ बाढ़ प्रभावित है, आज भी यह क्षेत्र पिछड़ा है।

इसलिए उनकी प्राथमिकता होगी कि टीकापट्टी एवं मोहनपुर को प्रखंड का दर्जा मिले। इसके लिए उनकी सबसे पहली प्राथमिकता होगी, इसके अलावा चुनाव जीतने के साथ ही वह विजय लालगंज से कुरसेला तक बाढ़ को रोकने के लिए रिंग बांध का निर्माण करवाएंगे, ताकि लगभग डेढ़ लाख की आबादी जो प्रतिवर्ष प्रभावित होती है उससे मुक्ति मिल सके.इसके अलावा भी उनके द्वारा जनता के हर कार्यों को पूरा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *