BIHAR POLITICS: प्रशांत किशोर का भाजपा पर हमला, बिहार में लाठीचार्ज और नीतीश कुमार की आलोचना

BIHAR POLITICS

पटना: BIHAR POLITICS जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने बिहार में हुए लाठीचार्ज पर भाजपा पर जोरदार हमला किया। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब बिहार में लाठीचार्ज हो रहा था, तब भाजपा के किसी भी नेता ने कुछ नहीं बोला। मोदी जी ने भी इस पर एक शब्द नहीं कहा, जबकि बिहार के युवाओं पर लाठी चली और पेपर बिके।

उन्होंने कहा कि अगर यह लाठी गुजरात में चलती, तो दिल्ली में लोग पलट जाते। साथ ही, उन्होंने नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए कहा कि बिहार में लाठी चलाने के बाद जब पत्रकारों ने सवाल किया, तो नीतीश जी ने कहा, “अच्छा लाठी चला है, पता करवाते हैं।” प्रशांत किशोर ने यह भी कहा कि भाजपा के नेता नीतीश कुमार की गुणगान कर रहे हैं, जबकि यही नीतीश बिहार में लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *