Bihar Election 2025: टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में घमासान, वायरल ऑडियो में अफाक आलम का बड़ा आरोप

पूर्णिया: Bihar Election 2025 बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। कस्बा से निवर्तमान विधायक अफाक आलम और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजेश राम अफाक को यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनका टिकट फाइनल कर दिया गया है, लेकिन पप्पू यादव उसे कटवाने में लगे हुए हैं और किसी इरफान को टिकट दिलाने की कोशिश हो रही है।

इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अफाक आलम ने पार्टी के भीतर टिकट वितरण में करोड़ों रुपये के खेल का आरोप लगाते हुए प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि सिटिंग विधायकों तक के टिकट काटे जा रहे हैं और पैसे वालों को तरजीह दी जा रही है। अफाक ने कृष्णा अल्लाहवरु और शकील अहमद खान पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि इरफान, जिसे टिकट दिया गया है, समिति का चुनाव भी हार चुका है और बीजेपी के नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें इस खेल की पोल खोलती हैं।

ऑडियो में यह भी स्पष्ट है कि टिकट वितरण में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका कमजोर रही और पप्पू यादव का प्रभाव ज़्यादा दिखा। अफाक ने तल्ख लहजे में यह सवाल भी उठाया कि “पप्पू यादव कांग्रेस में आखिर हैं क्या?” – जिससे साफ है कि पार्टी में अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी अब खुलकर सामने आ चुकी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon