पूर्णिया: Purnia News 18 अक्टूबर 2025 को पूर्णिया जिले के सहायक खजांची थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त एक युवक को पकड़ते हुए उसके पास से तीन मास्टर चाबी और दो मोबाइल फोन बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलराम चौहान (उम्र 31 वर्ष), पिता माणिक चौहान, निवासी खुश्कीबाग चौहान टोला, थाना सदर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। शुरुआती आशंका है कि मास्टर चाबियों का इस्तेमाल वाहन चोरी जैसी घटनाओं में किया जा सकता था।