SAHARSA NEWS : दीपावली कल,लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07:16 मिनट तक रहेगा : पंडित तरुण झा

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान सहरसा के संस्थापक एवं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा जी नें बतलाया है,कि मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार, दीपावली का त्योहार इस वर्ष 20 अक्टूबर सोमवार को मनाई जायेगी,चूँकि इसी दिन अमावस्या अपराह्नन से ही प्रारम्भ होगी, प्रदोष व्यापनी और निशिथ व्यापनी अमावस्या के कारण दिवाली सोमवार को ही मनाई जायेगी,साथ ही प्रदोष काल में माता काली, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी एवं कुबेर महराज का पूजन भी इसी दिन होगा।

दिवाली पर्व के सम्बन्ध में कई पौराणिक कारण बताये गये हैं,इसी दिन भगवान श्री राम लंका विजय के बाद अयोध्या लौटे थे, तब सभी नें प्रभु श्री राम का स्वागत दीप जलाकर किया था,तभी से ये पर्व प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाने लगा। गोवर्धन पूजा का पर्व इस बार 22 अक्टूबर बुधवार को मनाया जायेगा,भाई दूज एवं भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा 23 अक्टूबर गुरूवार को मनायी जायेगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon