PURNIA NEWS : पांच दिन बाद रविवार को मिला नदी में डूबे बालक रूपेश का शव , परिजनों में मचा कोहराम

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : बीते बुधवार को नदी में डूबे मीरगंज नगर पंचायत के खेदलीचक निवासी सुमन मंडल के पुत्र रूपेश कुमार का शव पांच दिन बाद रविवार को नदी से बरामद हुआ है । शव मिलते ही मृतक रूपेश के परिजनों में कोहराम मच गया है । मृतक के परिजनों का रोरो कर बुराहाल बना हुआ है । फिलहाल मीरगंज पुलिस बरामद शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णियां भेज दिया है । मीरगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे बताया कि नदी में डूबे रूपेश का शव मिला है , उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गया है l

बताना मुनासिब होगा कि बीते बुधवार को अपने चार साथियों के साथ नदी में स्नान करने के दौरान खेदलीचक निवासी सुमन मंडल का पुत्र रूपेश कुमार नदी में डूब गया था । जिसके बाद नदी में डूबे रूपेश की तलाश में स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम लगातार लगी हुई थी । लेकिन डूबे रूपेश का कोई पता नहीं चल पाया । रविवार को त्रिमुहानी पुल के नजदीक लोगों ने नदी में तैरता एक शव देखा । जिसके बाद लोगों के द्वारा इसकी सूचना मीरगंज थाना और रूपेश के परिजनों को दिया गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रूपेश के परिजनों ने उसकी पहचान कर लिया । शव बरामद होने के साथ ही रूपेश के परिजनों में कोहराम मच गया । बताते चलें कि मृतक रूपेश दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके असमय निधन से परिवार में मातम का माहौल है। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *