PURNIA NEWS रूपौली विधानसभा के लिए चुनाव प्रेक्षक तलत परवेज इकबाल ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग ने श्री तलत परवेज इकबाल रोहिल्ला को 60-रूपौली विधानसभा क्षेत्र का सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया है। रविवार को उन्होंने जिला अतिथि गृह पूर्णिया में आईटी सेल, मीडिया एवं सोशल मीडिया तथा एमसीएमसी सेल के नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान प्रेक्षक महोदय ने चुनाव के दौरान मीडिया, डिजिटल और सोशल मीडिया के उपयोग की विस्तृत समीक्षा करते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी प्रकार के प्रचार-प्रसार आचार संहिता के दायरे में होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी बिना एमसीएमसी सेल की अनुमति के किसी भी प्लेटफॉर्म पर राजनीतिक विज्ञापन प्रकाशित या प्रसारित नहीं करेगा। साथ ही निर्देश दिया कि यदि कोई भ्रामक या नियमविरुद्ध प्रचार सामग्री सामने आती है तो संबंधित व्यक्ति या संगठन के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। प्रेक्षक ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं — बीएसएनएल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन आदि को भी चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा। बैठक में मीडिया एवं एमसीएमसी सेल के नोडल अधिकारी, डीआईओ, आईटी मैनेजर अलका प्रकाश सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *