Bihar Election 2025: पूर्णियाँ के नियाज अहमद और सुदीप राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, AAP ने बनाया बिहार चुनाव 2025 का स्टार प्रचारक

पूर्णियाँ: Bihar Election 2025 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के प्रमुख नेताओं के साथ पूर्णियाँ जिले से दो नेताओं – नियाज अहमद और सुदीप राय – को भी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी नियाज अहमद और प्रदेश उपाध्यक्ष सुदीप राय को स्टार प्रचारक बनाए जाने से जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर है।

इस सूची में अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह जैसे दिग्गज नेताओं के साथ बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव और संगठन मंत्री गणेश दत्त पाठक सहित कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। पार्टी की ओर से जारी नामों में अनुभव और संगठनात्मक क्षमता को प्राथमिकता दी गई है, जिससे साफ है कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनावी रणनीति को धार देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *