Diwali 2025: दीपों के साथ जागरूकता की रोशनी, दिवाली पर जीविका दीदियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

सहरसा, अजय कुमार: Diwali 2025 दीपावली जैसे पावन पर्व पर जहाँ पूरा देश दीपों की रोशनी में जगमगा रहा था, वहीं सहरसा जिले के महिषी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलवा की जीविका दीदियाँ लोकतंत्र के दीप जलाने में जुटी रहीं। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीविका दीदियों ने दिवाली के दिन भी अपने कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान दीदियों ने आकर्षक मतदाता जागरूकता रंगोली बनाकर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया।

रंगोली में “पहले मतदान, फिर जलपान” और “एक वोट, एक जिम्मेदारी” जैसे प्रेरक संदेशों को खूबसूरती से उकेरा गया, जिसने लोगों को मतदान के महत्व पर सोचने को प्रेरित किया।इस अवसर पर जीविका दीदियों ने सामूहिक रूप से मतदाता शपथ ग्रहण किया और संकल्प लिया कि वे स्वयं मतदान करेंगी और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगी। दीदियों ने कहा कि लोकतंत्र की सच्ची रोशनी तभी जगमगाएगी जब हर पात्र नागरिक मतदान के माध्यम से अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

डीपीएम जीविका श्लोक कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जीविका की दीदियाँ न केवल आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल हैं, बल्कि अब वे सामाजिक जागरूकता की अग्रदूत भी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सहरसा जिले में जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी से इस बार मतदान प्रतिशत में अवश्य वृद्धि होगी।दिवाली के दिन भी जीविका दीदियों का यह समर्पण दर्शाता है कि लोकतंत्र के प्रति जागरूकता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनांदोलन बन चुका है। उनका संदेश स्पष्ट था. “दीपावली में दीप जलाएँ, लोकतंत्र को और उज्ज्वल बनाएँ।”

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon