सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS नगर निगम क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक पर दीपावली की संध्या सोमवार को अचानक तीन दुकानों में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने से दुकानदारों के लाखों रूपये के सामान की क्षति हो गयी। वही आग लगने की सूचना पाकर अनुमंडल अग्निशमन विभाग द्वारा तत्काल वाहन भेज आग पर काबू पाया गया। इस मौके पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रधान अग्निक निरंजन कुमार, प्रदीप कुमार तिवारी, अग्निक चालक राजेश रंजन, नवीन कुमार, उत्तम कुमार,अग्निक संतोष कुमार, रवि प्रसाद, अनुपम रजक, राहुल राय, एक फोन टेंडर, एक वाटर टेंडर, एक एमटी वाहन के साथ घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया।घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया एवं आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। आगलगी की इस घटना में चंचल कुमार सिंह का मुर्गा दुकान एवं किराना स्टोर, मीरा देवी का मोटरसाइकिल गैरेज जिसमें तीन मोटरसाइकिल दुकान का सामान, मिथिलेश कुमार गुप्ता का ऑनलाइन दुकान सहित सभी सामान जल गया। जबकि शंकर कुमार यादव का आधा दुकान जिसमें कापी, कलम सहित जल गया। वही आग लगने की घटना की सूचना पाकर निवर्तमान विधायक आलोक रंजन नें जनसंपर्क अभियान को बीच में छोड़कर घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ितों को ढाढस बंधाया।साथ ही इस भीषण आगलगी की घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित दुकानदारों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। वहीं दूसरी आग लगने की घटना महिषी थाना क्षेत्र के ग्राम लखनी वार्ड नंबर एक पंचायत तेलहर थाना महिषी में घटित हुई। सूचना पाकर महिषी थाना से एक एमटी वाहन अग्निचालक शरदेंदु कुमार, अग्निक नागमणि अग्निक अभिषेक कुशवाहा घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। किराने की दुकान में आग लगी थी। जिसमें किराना दुकान का सामान, एंड्राइड मोबाइल एवं आवश्यक कागजात जल गया। जिसके कारण दीपावली का ख़ुशनुमा माहौल गम एवं चीत्कार में तब्दील हो गया। Post navigationDiwali 2025: दीपों के साथ जागरूकता की रोशनी, दिवाली पर जीविका दीदियों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश Bihar Election 2025: मतदाता जागरूकता अभियान: स्वीप कार्यक्रम के तहत सत्तरकटैया में हुआ भव्य आयोजन