पूर्णिया: Kali Puja 2025 काली पूजा के अवसर पर पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पूजा स्थलों पर सदर विधायक विजय खेमका ने पहुंचकर मां काली की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। विधायक खेमका ने ईस्ट ब्लॉक और नगर निगम क्षेत्र के कई इलाकों में जाकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की तथा जनसंपर्क अभियान के तहत कमल फूल छाप के समर्थन में लोगों से आशीर्वाद मांगा।
इस दौरान उन्होंने राजीगंज महादलित टोला में नागरिकों से संवाद किया और चांदी कठवा, रानीपतरा व सेमलदास में शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को धैर्य देने की प्रार्थना की। विधायक ने टीस शहर, उफरैल मिल्की, न्यू सिपाही टोला और मधुबनी कॉलोनी में भी नागरिकों से मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा नेता सकलदीप राजपाल, संजय चौधरी, रामनारायण मेहता, बिरेन्द्र सिंह, सुकेश पाल, पानो देवी, मंटू चौधरी, सुनील सिन्हा, श्रवण मंडल सहित एनडीए कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



