Purnia News

पूर्णिया: पूर्णिया नगर निगम कार्यालय में सोमवार को सदर विधायक विजय खेमका ने शहर में चल रही योजनाओं और कार्यों की समीक्षा बैठक की। नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से सीधे संवाद किया। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत चल रहे कार्य का निरीक्षण करते हुए विधायक ने मतदाता सूची में नाम जोड़वाने आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का निर्देश अधिकारियों को दिया।

शहर में लगातार हो रही बारिश से हुए जलजमाव को लेकर भी विधायक ने चिंता जताई और नगर आयुक्त को पंप सेट, मैन पावर बढ़ाकर जल निकासी कार्य शीघ्र पूरा करने, साथ ही सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी वार्डों में फॉगिंग और ब्लिचिंग पाउडर के नियमित छिड़काव को अनिवार्य बताया और लंबित सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाने की बात कही। विधायक ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना सभी वार्ड पार्षदों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” मंत्र का उल्लेख करते हुए भरोसा जताया कि एनडीए की सरकार के नेतृत्व में पूर्णिया विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *