PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पूर्णिया-टीकापट्टी एसएच 65 पर भवानीपुर एचपी गैस एजेंसी के नजदीक ऑटो और जोगाड़ वाहन के सीधी टक्कर में ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया । घायलों में बीकोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर निवासी शम्भू पासवान का पुत्र अमरेश पासवान, अमरेश पासवान की पत्नी गुंजा देवी, अमरेश पासवान के पुत्र रमन कुमार एवं पुत्री वर्षा कुमारी और ऑटो चालक देव नारायण मंडल का पुत्र सुशील मंडल शामिल हैं । घटना गुरुवार दिन के लगभग 11 बजे की है । घटना की जानकारी मिलते ही भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया , जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको के द्वारा सभी घायलों की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया ।बताया जाता है सभी लोग ऑटो से कटिहार जिला के पोठिया से अपने घर कमलपुर वापस लौट रहे थे । इसी दौरान भवानीपुर एचपी गैस एजेंसी के नजदीक विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित जोगाड़ वाहन ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दिया । जोगाड़ वाहन चालक ऑटो में धक्का मारने के बाद मौके से वाहन लेकर भागने में सफल रहा । इधर जोगाड़ वाहन के धक्का से ऑटो सड़क किनारे पलट गया और ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो कर बेहोश हो गए थे । स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी भवानीपुर थाना को दिया गया । जिसके बाद भवानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए भवानीपुर सीएचसी पहुंचाने का काम किया । Post navigationBihar Election 2025: मधेपुरा दौरे पर सांसद पप्पू यादव, हेलीकॉप्टर से करेंगे नामांकन सभा में शिरकत – प्रशासन ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कोषांग की बैठक, उप विकास आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश