SAHARSA NEWS : नया बाजार मंदिर में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन,मेधावी छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : श्री चित्रगुप्त कल्याण समिति के तत्वावधान में श्री चित्रगुप्त मंदिर नया बाजार में गुरुवार को चित्रगुप्त पूजनोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रमण कुमार की अध्यक्षता में एवं समिति सचिव डॉ ऐ के गुड्डू के संचालन में आयोजित की गई।वही बिहार बोर्ड से 12वी उत्तीर्ण छात्राओं को जगत नारायण लाल स्मृति योजना के तहत प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।जिसमें रश्मि वर्मा – प्रथम, प्रेरणा प्रिया – द्वितीय एवं साक्षी स्नेहा – तृतीय तथा सीबीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण तमन्ना वर्मा – प्रथम, अदिति किरण द्वितीय को पुरस्कृत किया गया।साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

पूजनोत्सव में महीनों से सक्रिय रूप से पूजा की तैयारी में मुख्य सहयोग कोषाध्यक्ष इंद्रकांत, कार्यालय प्रभारी जीवन वर्मा अंकेक्षक परिमल किशोर, संयुक्त सचिव राजेश कुमार, लोकेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार वर्मा, प्रिंस वर्मा, मीडिया प्रभारी पंकज कुमार, रूपेश रौशन, अभिषेक कुमार वर्मा जूनियर का योगदान अहम रहा। पूजा में मार्गदर्शन संरक्षक अर्जुन प्रसाद वर्मा, देवेंद्र कुमार मल्लिक, गोपाल चंद्र लाल दास,घनश्याम मलिक एवं अनिल कुमार दास, वरीय सालकर सदस्य अजय वर्मा, धीरेंद्र कुमार धीरज, दिनकर प्रसाद, विधिक सलाहकार अखिलेश कुमार वर्मा, सक्रिय सलाहकार सदस्य, योगेश प्रसाद शंकर, अभिषेक वर्मा, उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, अमित प्रकाश, चंदन भारती, वरीय सदस्य रमेश चंद्र वर्मा, श्वेताभ वर्मा, डॉ शशि भूषण श्रीवास्तव, आदित्य कुमार वर्मा, नवीन कुमार वर्मा एवं सदस्य अवनीश कुमार , ज्ञानेश श्रीवास्तव, नीलेश श्रीवास्तव, हर्षित आदित्य, जीत राज, जीत कुमार, अनिमेष कुमार, सोमनाथ सिंहा एवं कई अन्य चित्रांश बंधु सहित अन्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *