SAHARSA NEWS,अजय कुमार : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत आज दिनांक 23/10/2025को 76- सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम को जिला स्वीप आईकॉन सुश्री संचिता बसु एवं श्री वैभव कुमार , नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए सहरसा द्वारा शुभारंभ किया गया, सुश्री संचिता बसु के द्वारा कार्यक्रम में आए मतदाताओं/आम लोगो से अपील किया गया कि लोकतंत्र के इस महापर्व मे आप लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, दिनांक 6/11/2025 को होने वाले मतदान मे आप सब जरूर से जरूर अपने मतदान केंद्र पर जाकर अपने बहुमूल्य मत का प्रयोग करें उनके द्वारा कहा गया कि आप अपने मत के महत्व को समझिए आपका एक मत आपका भविष्य बदल सकता है इसलिए आप जरूर अपना मत का प्रयोग कार्य कार्यक्रम के क्रम मे ही वैभव कुमार नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए सहरसा के द्वारा भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया उनके द्वारा लोकतंत्र मे मतदान की अहम भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “हर वोट लोकतंत्र की शक्ति है, और हर मतदाता का योगदान देश के भविष्य की दिशा तय करता है।कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई गई तथा सुश्री संचिता बसु एवं श्री वैभव कुमार नोडल पदाधिकारी स्वीप कोषांग सह निदेशक डीआरडीए सहरसा द्वारा पद यात्रा निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम मे सीडीपीओ सलखुआ ,डी पी एम जीविका,स्वीप कोषांग के अभिषेक , विकास भारती तथा हजारों की संख्या मे मतदाता मौजूद रहे।
सलखुआ प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


