Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित की

Chhath Puja 2025

पूर्णिया: Chhath Puja 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर नगर निगम उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने बुधवार को शहर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंचमुखी मंदिर के निकट पक्की तालाब, सिटी कालीबाड़ी छठ घाट समेत अन्य घाटों का दौरा कर स्वच्छता और सुरक्षा की स्थिति का जायजा लिया। उप महापौर ने सफाई प्रभारी को निर्देश दिए कि घाटों में स्वच्छ पानी की व्यवस्था, पूजा से पहले ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना का छिड़काव और समुचित लाइटिंग सुनिश्चित की जाए ताकि व्रतियों को कोई असुविधा न हो।

साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से एनडीआरएफ की तैनाती की भी मांग की, क्योंकि बड़े बुजुर्गों और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। श्रीमती गुप्ता ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से अपील की कि वे घाटों को साफ-सुथरा रखें, कचरा इधर-उधर न फेंकें और इस महापर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं, जो जाति और समुदाय की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता को जोड़ने का प्रतीक है।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *