PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के बनमनखी थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान बनमनखी बस स्टैंड वार्ड नंबर 3 निवासी ज्ञानी कुमार (22 वर्ष) और मखनाहा वार्ड नंबर 10 निवासी मोहम्मद इसराईल उर्फ बेचन (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई इलाके में अवैध हथियार गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए की गई। वहीं, इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *