वज्रपात से क्षतिग्रस्त शिवाला के जीर्णोद्धार में जुटे क्षेत्र के श्रद्धालु

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : पूर्णिया जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के बनकटा गांव स्थित शिवालय, जो तीन अगस्त को वज्रपात से क्षतिग्रस्त हो गया था, अब एक बार फिर से श्रद्धालुओं की पहल पर पुनर्निर्माण की राह पर है। उस दिन शिवालय के गुंबद पर गिरी बिजली से ऊपरी हिस्सा पूरी तरह ध्वस्त हो गया था, लेकिन सौभाग्य से नीचे शिवचर्चा में जुटे श्रद्धालु पूरी तरह सुरक्षित बच गए थे। बरसात खत्म होते ही स्थानीय ग्रामीणों और भक्तों ने मिलकर जीर्णोद्धार कार्य शुरू कर दिया है।

सामाजिक कार्यकर्ता विपिन कुमार ने बताया कि लगभग 120 फीट ऊंचे इस शिवालय का निर्माण पहले करीब 25 लाख रुपये की लागत से हुआ था, और अब इसके पुनर्निर्माण में भी काफी खर्च आने की संभावना है। विधायक शंकर सिंह ने घटना के बाद प्रशासन और आपदा विभाग को पत्र लिखकर पुनर्निर्माण की मांग की थी, लेकिन सरकारी पहल न होने पर ग्रामीणों ने स्वयं आगे बढ़कर इसे पुनः बनाने का निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं से आह्वान किया गया है कि वे अपनी क्षमता अनुसार सहयोग देकर इस धार्मिक स्थल के निर्माण में भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *