Bihar Election 2025: निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में निकला फ्लैग मार्च

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 भारत सरकार निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं राज्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी आदेश पर विधि व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाया गया है। वही भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव को लेकर आयोग द्वारा आदेशानुसार चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन करने एवं उल्लंघन किये जाने पर कार्रवाई किए जाने का आदेश प्राप्त है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर, बनमा इटहरी तथा सलखुआ प्रखंड में फ्लैग मार्च किया गया। भ्रमण क्रम में माठा चौक पर संचालित एसएसटी का निरीक्षण भी किया गया। उक्त अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर आलोक राय भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले की सीमा को सीलबंद कर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वही रुपए, शराब एवं अवैध आग्नेयास्त्र की धड़पकड़ हेतु विशेष टीम गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *