Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा और मतदान व्यवस्थाओं का अवलोकन, 69 प्रत्याशी मैदान में

पूर्णिया: Bihar Election 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार और पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि पूर्णिया जिले में एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया, जबकि सात विधानसभा क्षेत्रों में कुल 69 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। डीईओ ने कहा कि इस बार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं और 100% वेव कास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

मतगणना के लिए पहली बार पूर्णिया कॉलेज और जिला स्कूल केंद्र बनाए गए हैं, जहां पूर्णिया कॉलेज में बनमनखी, धमदाहा, पूर्णिया और रुपौली के मतगणना होंगे, जबकि जिला स्कूल केंद्र में अमौर, बायसी और कस्बा विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना होगी। पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत ने बताया कि चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर 138 लोगों पर बंदी/सीसीए लगाया गया है, जिसमें 84 लोगों को जिला और थाना स्तर पर रखा गया है, वहीं 300 से अधिक लाइसेंसी हथियारों को दुकान और थाने में जमा कराया गया है, ताकि चुनाव निष्पक्ष और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *