पूर्णिया के रितेश कुमार का चयन ‘जागृति यात्रा 2025’ के लिए, 15 दिन में तय करेंगे 8000 किमी का सफर

पूर्णिया: पूर्णिया के युवा रितेश कुमार ने राष्ट्रीय नवाचार यात्रा ‘जागृति यात्रा 2025’ में यात्री के रूप में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। यह 15 दिनों की 8,000 किलोमीटर लंबी रेलयात्रा देश के छोटे शहरों और कस्बों से गुजरते हुए नवाचार और उद्यमशीलता की नई कहानियों को जोड़ने का काम करेगी। 70 हजार से अधिक आवेदनों में से चुने गए 525 यात्रियों में शामिल रितेश उन युवा परिवर्तनकर्ताओं में हैं जो “उद्यम के माध्यम से भारत निर्माण” के मिशन से जुड़े हैं।

यह यात्रा मुंबई से शुरू होकर हुगली, कोच्चि, मदुरई, श्रीसिटी, विशाखापट्टनम, नालंदा, देवरिया, दिल्ली, जयपुर और अहमदाबाद होते हुए फिर मुंबई में समाप्त होगी। रितेश वर्तमान में कानून और न्याय के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वंचित समुदायों को सुलभ न्याय दिलाने के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि जागृति यात्रा केवल सीखने का नहीं, बल्कि भारत के भविष्य को दिशा देने का मंच है, जो युवाओं को अपने विचारों को वास्तविक उद्यमों में बदलने की प्रेरणा देता है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon