Bihar Election 2025,अभय कुमार सिंह : रूपौली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड रहे विधायक शंकर सिंह को एकबार फिर चुनाव-चिन्ह कैंची छाप मिली है, इनके अलावा अन्य सभी 14 प्रत्याशियों को भी चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिये गये हैं तथा सभी प्रत्याशी अब अपने-अपने चुनाव-चिन्ह के साथ चुनाव-प्रचार में भिड गए हैं । यह बता दें कि विधानसभा चुनाव में इसबार 15 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से तीन चेहरे विधायक शंकर सिंह, कलाधर मंडल एवं पूर्व मंत्री बीमा भारती पिछले चुनाव की तरह ही आमने-सामने मैदान में हैं। इसी के तहत सबसे उपर भवानीपुर के धुचायटोला तुलसी विशनपुर के कलाधर मंडल को जदयू से तीर छाप, टीकापटी के जैनेंद्र कुमार को बसपा से हाथी छाप, भवानीपुर के भिटठा से पूर्व मंत्री बीमा भारती को राजद से लालटेन छाप, अकबरपुर के सोरेन गांव से विकास कुमार मंडल को आम आदमी पार्टी से झाडू छाप, मोहनपुर इस्तमरार के अवधकिशोर शर्मा को राष्ट्रीय समाज पक्ष से केतली छाप, चौसा के अरजपुर से आमोद कुमार को जनसुराज पार्टी से स्कूल का बस्ता, गदीघाट नवटोलिया के प्रमोद कुमार मंडल को रिपब्लिन पाटी ऑफ इंडिया ए से बेबी वॉकर, बिहारीगंज से मो नफीस मंसूरी को दि नेषनल रोड मैप पार्टी ऑफ इंडिया से चूडियां छाप, भवानीपुर के बजरा स्थान बडहरी से राजीव कुमार को राश्ट्रीय जनसंभावना पार्टी से फूलगोभी, भवानीपुर के दुर्गापुर से निर्दलीय प्रत्याशी अषोक मंडल को फलों से युक्त टोकरी छाप, बडहरा कोठी के निर्दलीय प्रत्याशी मो गुलजार को मोतियों का हार, भवानीपुर के निर्दलीय प्रत्याशी नित्या मंडल को बेल्ट छाप, मोहनपुर के नवादा गांव की निर्दलीय प्रत्याशी नीलम देवी को बेंच छाप, भवानीपुर के निर्दलीय प्रत्याशी शंकर राम को साइकिल पंप छाप एवं एकबार फिर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड रहे विधायक शंकर सिंह को कैंची छाप मिली है । इसबार दो महिलाएं चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही हैं । Post navigationChhath Puja 2025: नहाय-खाय के साथ कल से शुरू होगा लोक आस्था का महापर्व छठ, गूंजेगा सूर्य उपासना का सुर, घर-घर में दिखा उत्सवी उल्लास नहाय खाय के साथ छठ महापर्व आरम्भ, खरीददारी के लिए बाजारों में उमड़ी श्रधालुओं की भीड़