Chhath 2025आनंद यादुका : हिन्दुओं का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ प्रखंड क्षेत्र में आरम्भ हो गया | छठ महापर्व के आरम्भ में छठ व्रती श्रद्धालु जहाँ काफी श्रधापूर्वक कद्दूभात के साथ नहाय खाय किया | वहीं छठ व्रत को लेकर शनिवार को भवानीपुर बाजार में दिनभर छठ करनेवाले श्रधालुओं की काफी भीड़ खरीददारी के लिए लगी रही | बाजार में शनिवार को दिनभर छठ करनेवाले श्रद्धालु खरीददारी करने का काम किया | इस दौरान श्रद्धालु व्रती छठ पर्व को लेकर फल, टोकरी, कपड़े आदि की खरीददारी करने का काम किया |

इधर दूसरी तरफ छठ व्रत को लेकर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों पर छठ करनेवाले श्रधालुओं के परिजनों के द्वारा घाट की साफ-सफाई करने का काम किया गया | प्रखंड क्षेत्र में छठ घाटों के अलावे छठ करनेवाले श्रधालुओं के द्वारा अपने दरवाजे पर गड्ढा खोदकर छठ घाट बनाने का काम भी किया जा रहा है | प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों पर प्रशासन के द्वारा साफ-सफाई नहीं कराये जाने से यहाँ के छठ व्रतियों को इस बार मुश्किलों का सामना करना पर रहा है | प्रमुख छठ घाटों पर स्थानीय लोगों के सहयोग से साफ-सफाई का काम आरम्भ किया जा चूका है |

प्रखंड क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों में शामिल सोनडीहा घाट, रायपुरा घाट, बलिया घाट, घोसय घाट, श्रीपुर घाट में सार्वजनिक सहयोग से लोगों के द्वारा छठ घाट की साफ सफाई किया जा रहा है | वहीं प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख छठ घाटों पर तैयारी काफी जोड़-शोर से किया जा रहा है | समूचे प्रखंड क्षेत्र में नहाय खाय के साथ आरम्भ हुए छठ व्रत को लेकर माहौल आध्यत्मिक बना हुआ है |

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *