Bihar Election 2025: जिला पदाधिकारी ने मतदान कर्मियों के द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी दीपेश कुमार द्वारा अनुग्रह नारायण सिंह स्मारक +2 उच्च विद्यालय एवं अध्यापक प्रशिक्षण केंद्र में विधानसभा आम निर्वाचन:2025 निमित संचालित मतदान कर्मियों हेतु द्वितीय प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में उन्होंने प्रशिक्षण हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी 77-महिषी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री निशांत सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन: 2025 निमित स्थानीय प्रेक्षा गृह में संचालित सामग्री कोषांग का निरीक्षण किया गया। उक्त अवसर पर कोषांग की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई एवं निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता निशांत, वरीय एवं नोडल पदाधिकारी सामग्री कोषांग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *