कुशवाहा समाज की बैठक में पहुंचे भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका, एनडीए की जीत के लिए जताई एकजुटता

पूर्णिया : पूर्णिया पूर्व प्रखंड के चांदी कठुआ पंचायत स्थित विद्यानंद मेहता के आवास पर कुशवाहा समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजय खेमका विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के प्रतिनिधि, स्थानीय कार्यकर्ता, समाजसेवी और भाजपा समर्थक मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को पुनः बहुमत दिलाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर केंद्रित रहा। बैठक की अध्यक्षता किसान मोर्चा अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की।

वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों — जैसे गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना, किसानों के लिए सम्मान निधि, महिलाओं के लिए उज्ज्वला योजना और युवाओं के लिए स्टार्टअप योजनाओं — को रेखांकित किया। साथ ही बिहार में एनडीए सरकार द्वारा सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुई प्रगति की भी सराहना की गई। बैठक के बाद विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं संग जनसंपर्क अभियान चलाते हुए स्थानीय लोगों से संवाद किया और एनडीए के समर्थन में मतदान करने की अपील की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पानो देवी, शक्ति केंद्र प्रमुख विनोद मेहता, मंडल महामंत्री बिरेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon