Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता की दिशा में स्वीप कार्यक्रम के तहत निरंतर पहल जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी  अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में गुरुवार को डीपीएम जीविका के नेतृत्व में कसबा प्रखंड के बरेटा पंचायत स्थित बरेटा संथाल ग्राम, बूथ संख्या 247 पर सहेली सीएलएफ के अंतर्गत विकास ग्राम संगठन द्वारा शपथ कार्यक्रम और रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को यह संकल्प दिलाया गया कि वे 11 नवंबर 2025 को अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करेंगे। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाएं और अपने अधिकार का सम्मान करें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *