PURNIA NEWS : मधुबनी थाना पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सोने के दो नाक के फूल और दो जितिया के लॉकेट बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान छोटू कुमार उर्फ रवि कुमार (पिता गुलटेन राय, निवासी राजेंद्र नगर, वार्ड संख्या 02) और शिवम कुमार केशरी (पिता संजय प्रसाद केशरी, निवासी प्रताप नगर), दोनों थाना मधुबनी, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। Post navigationकसबा प्रखंड में जीविका के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली और शपथ कार्यक्रम आयोजित चुनाव से पहले सदर थाना की बड़ी कार्रवाई, स्मैक और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार