सरदार पटेल जयंती पर पूर्णिया पुलिस ने “रन फॉर यूनिटी” के जरिए दिया एकता का संदेश

Bihar Election 2025 : 31 अक्टूबर 2025 को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर पूर्णिया जिला पुलिस केंद्र सहित सभी थानों में “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों, कर्मियों और स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के योगदान को स्मरण करते हुए समाज में एकता, भाईचारा और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना रहा। दौड़ समाप्त होने के बाद प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *