अररिया में “Run for Unity” का आयोजन, शत-प्रतिशत मतदान की अपील

Bihar Election 2025,प्रिंस(अन्ना राय): आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण के मतदान (11 नवंबर 2025) में मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज स्वीप (SVEEP) गतिविधियों के तहत अररिया के खेल भवन से “Run for Unity” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने की शिरकत
इस दौड़ में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित सभी जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के जवान, समाहरणालय कर्मी और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने एकजुट होकर मतदान को लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव बताया और प्रत्येक नागरिक से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

सेल्फी प्वाइंट से फैला जागरूकता का संदेश
कार्यक्रम स्थल पर एक आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था, जहाँ प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों ने मतदान जागरूकता के संदेशों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा किया। इससे मतदान के प्रति उत्साह और जनभागीदारी का संदेश पूरे जिले में प्रभावी ढंग से प्रसारित हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों, जवानों और आम नागरिकों ने एक स्वर में कहा कि “प्रत्येक नागरिक का मत लोकतंत्र की शक्ति है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।” इस कार्यक्रम ने आगामी चुनाव में अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने का सफल प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *