एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी आलोक रंजन ने कहरा प्रखंड में जनसंपर्क कर मांगा आशीर्वाद

Bihar Election 2025,अजय कुमार : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, सहरसा विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) समर्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी आलोक रंजन ने कहरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया।श्री रंजन ने घर-घर जाकर स्थानीय मतदाताओं से मुलाकात की और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया और जनता से कमल छाप पर बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर, स्थानीय NDA कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आलोक रंजन को जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद मिला, जिससे यह साफ है कि क्षेत्र की जनता विकास के एजेंडे पर भरोसा जता रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *