SAHARSA NEWS /अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा महाकुंभ मे सम्मानित हुए साहित्यकार शैलेन्द्र शैली

SAHARSA NEWS/अजय कुमार: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे भव्य दिव्य एवं अध्यात्मिक महाकुंभ मेला का आयोजन अंतिम चरण में है।जहां 26 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन अंतिम शाही स्नान के बाद इसका समापन किया जाएगा।इस अवसर पर श्रद्घालूओं के सुख सुविधा एवं सहुलियत विभिन्न धार्मिक एवं अध्यात्मिक संगठन द्वारा शिविर आयोजित किये जा रहे है ।इस कड़ी में ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन ट्रस्ट रजिस्टर्ड के द्वारा महाकुंभ में सिविल का आयोजन किया गया अध्यक्ष डॉक्टर सुरेश चंद्र कौशिक पूर्वांचल पदाधिकारी पंडित सतीश पांडे एवं शिविर प्रभारी के सी पांडे तथा कमलेश बहन ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन ट्रस्ट के द्वारा महाकुंभ में आने वाले यात्रियों के अध्यात्मिक उन्नति एवं सहूलियत के लिए इस शिविर का संचालन किया जा रहा है।यहां तीर्थ यात्रियों के रहने की व्यवस्था भोजन प्रसाद चाय नाश्ता का निशुल्क प्रबंध किया गया। वहीं कीर्तन प्रवचन सत्संग एवं भंडारे का भी आयोजन ।इस शिविर का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत नेपाल मैत्री शिविर में हॉलैंड अमेरिका स्विट्जरलैंड थाईलैंड नीदरलैंड मॉरीशस नेपाल इंडोनेशिया मालदीव श्रीलंका सहित 11 देश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर सहरसा से साहित्यकार शैलेंद्र शैली को संगठन के द्वारा अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रीशैली ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संगठन के द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है।इस मौके पर उन्होंने संगठन की सराहना करते हुए सामाजिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्य सहित विभिन्न प्रकार के समाज सेवा कार्य प्रशंसनीय है।वही ब्राह्मण समाज के द्वारा सामाजिक समरसता बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के सेवा प्रकल्प भी चलाए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि योगी सरकार के द्वारा महाकुंभ के आयोजन मे बेहतरीन व्यवस्था कायम की है।जहां साफ-सफाई स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किया गया है।इस तरह के सफल आयोजन से सनातन धर्म एवं संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन हो रहा है। पूर्वांचल प्रभारी पंडित सतीश पांडे ने बताया कि इस संस्था का प्रशासनिक कार्यालय हरियाणा एवं मुख्यालय बागपत में अवस्थित है। इसके संरक्षक नेपाल के ज्योतिष कर्मकांड के ज्ञाता अर्जुन प्रसाद बासतोला,मुख्य संरक्षक डा सुरेश चन्द्र कौसिक, जगतगुरु ऋषि पाल आनंद जी महाराज, स्वामी राजेश्वरानंद, ऋषि आनंद जी, पंडित वेद प्रकाश तिवारी, नंदलाल वर्मा,राजीव शर्मा, डॉक्टर राजेश्वरानंद सहित विभिन्न राज्य एवं देश के संगठन से जुड़े पदाधिकारी के द्वारा विशेष रूप से इसका संचालन किया जा रहा है। जहां धार्मिक अध्यात्मिक ज्योतिष कर्मकांड सहित सामाजिक सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं।वहीं समाज की।के कमजोर एवं निर्धन लोगों की भी सहायता की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *