PURNIA NEWS : राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पूर्णिया शहर के भट्ठा बाजार स्थित पटेल स्मारक पर भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर सदर विधायक एवं एनडीए प्रत्याशी विजय खेमका ने भाजपा कार्यकर्ताओं और एनडीए नेताओं के साथ पहुंचकर सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विधायक ने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और राष्ट्रप्रेम से रियासतों को एक सूत्र में जोड़कर अखंड भारत की नींव रखी, जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर जय किशन साह, पवन राय, आशीष गोस्वामी, सकलदीप सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।



