मतदान हेतु 12 वैकल्पिक फोटो पह‌चान पत्रों में से किसी एक का उपयोग किया जा सकता है

Bihar Election 2025,अजय कुमार : बिहार विधान सभा आम निर्वाचन:2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन,सहरसा द्वारा निरंतर तैयारी की जा रही है।जिलांतर्गत चारों विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में 06.11.25 को मतदान किया जाना है। यदि मतदाता सूची में नाम दर्ज है, तो मतदान के लिए अपनी पहचान कायम करने हेतु EPIC आवश्यक है। यदि ईपिक उपलब्ध नहीं है तो इसकी जगह 12 वैकल्पिक फोटो पह‌चान पत्रों में से किसी एक का उपयोग किया जा सकता है। हालांकि मतदाता के पास EPIC है तो वैकल्पिक दस्तावेजों की कोई जरूरत नहीं होगी।

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र निम्नलिखित हैं:-

(1) आधार कार्ड,
(2) मनरेगा जॉब कार्ड,
(3) बैंक / पोस्ट ऑफिस द्वारा जारी फोटो युक्त पहचान पत्र,
(4) श्रम मंत्रालय/आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
(5) ड्राइविंग लाइसेंस,
(6) पैन कार्ड,
(7) NPR के तहत RGI द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड,
(8) भारतीय पासपोर्ट,
(9) पेंशन दस्तावेज फोटो के साथ,
(10) केंद्रीय/राज्य सरकार/ PSU/ पब्लिक, लिमिटेड कंपनी द्वारा कर्मचारियों को जारी फोटो युक्त सर्विस आइडेंटिटी कार्ड,
(11) सांसद/विधायक या विधान परिषद सदस्य द्वारा जारी आधिकारिक पहचान पत्र,
(12) सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी यूनिक डिसेबिलिटी आई डी कार्ड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *