पूर्णिया विश्वविद्यालय में पी.जी. नामांकन (2025–2027) की काउंसलिंग 4 से 9 नवंबर तक, सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य उपस्थित

PURNIA NEWS,किशन भारद्वाज : पूर्णिया विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर (P.G.) प्रथम सेमेस्टर सत्र 2025–2027 के नामांकन हेतु काउंसलिंग (Verification cum Admission) कार्यक्रम की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सूचित किया है कि मेरिट सूची में चयनित छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग 4 नवम्बर से 9 नवम्बर 2025 तक विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगी। जारी अधिसूचना के अनुसार, 4 और 5 नवम्बर को Home Science, Sociology, Geography तथा Maithili विषयों की काउंसलिंग होगी। 5 नवम्बर को Philosophy और Sanskrit, 5 और 6 नवम्बर को English तथा Hindi, 6 और 8 नवम्बर को Commerce, 6 और 7 नवम्बर को Botany, Chemistry, Mathematics, Physics, Zoology और Urdu, जबकि 8 और 9 नवम्बर को Economics, History, Psychology तथा Political Science विषयों की काउंसलिंग निर्धारित की गई है।

विश्वविद्यालय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। दस्तावेज़ों में आवेदन पत्र, ऑफर लेटर, हाल की चार पासपोर्ट आकार की फोटो, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व प्रमाण पत्र, स्नातक की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र (अंतिम वर्ष का एडमिट कार्ड सहित), जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/BC/EBC/EWS), आय प्रमाण पत्र, PwD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), CGPA से प्रतिशत रूपांतरण का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा मूल CLC/SLC प्रमाण पत्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित नहीं होता है या मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ रहता है, तो उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। नामांकन शुल्क के संबंध में बताया गया है कि गैर-प्रायोगिक विषयों के लिए ₹2060 तथा प्रायोगिक विषयों के लिए ₹2560 का शुल्क निर्धारित किया गया है। हालांकि, SC/ST वर्ग तथा सभी महिला छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। शुल्क का भुगतान विश्वविद्यालय के Samarth Portal पर ऑनलाइन माध्यम से — UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग द्वारा — किया जा सकेगा।

अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया है कि केवल प्रथम मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थियों का ही नामांकन किया जाएगा। यह नामांकन उन्हीं अभ्यर्थियों का होगा जिन्होंने स्नातक स्तर पर जिस विषय में ऑनर्स किया है, उसी विषय में आवेदन किया है। Subsidiary या Pass Course वाले अभ्यर्थियों का नामांकन दूसरी सूची और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। शैक्षणिक अंतर (Academic Gap) वाले अभ्यर्थियों को नामांकन के समय ₹100 के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर शपथपत्र (Affidavit) जमा करना अनिवार्य होगा। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा है कि सभी अपलोड किए गए दस्तावेज़ों का सत्यापन मूल प्रमाण पत्रों से किया जाएगा, और किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर नामांकन अस्वीकार कर दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंत में पुनः स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर ही अपना नामांकन सुनिश्चित करें। किसी भी कारणवश अनुपस्थिति की स्थिति में अभ्यर्थी नामांकन प्रक्रिया से स्वतः वंचित माने जाएंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon