PURNEA NEWS : संतमत सत्संग को लेकर शिशवा सजधज कर तैयार, आज होगा सत्संग मंदिर का उद्घाटन

PURNEA NEWS / आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अंतर्गत शिशवा में सत्संग मंदिर उद्घाटन के मौके पर एक दिवसीय सत्संग का आयोजन को लेकर समूचा शिशवा सजधज कर तैयार हो चुका है । सत्संग मंदिर उद्घाटन के मौके पर शिशवा गांव में आज एक दिवसीय सत्संग का आयोजन किया जायेगा । सोमवार को आयोजित होनेवाले सत्संग को लेकर नेपाल, हरिद्वार, कुप्पाघाट आदि जगहों से संतमत के प्रकांड साधु महात्मा शिशवा गांव पहुंच चुके हैं । महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के अनुयायियों में से एक स्वामी संजय बाबा ने बताया कि नव निर्मित संतमत सत्संग मंदिर का उद्घाटन संतमत के प्रकांड विद्वान संत पूज्य स्वामी श्री सत्यानंद जी महाराज के द्वारा किया जायेगा । जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर लिया गया है ।

संतमत सत्संग के आयोजन को लेकर शिशवा गांव के सत्संग प्रेमियों के द्वारा आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल बनवाने के साथ साथ विशाल तोरण द्वार भी बनवाने का काम किया गया है । आयोजन कमिटी के सदस्यों ने बताया कि सत्संग के दौरान उमड़ने वाले श्रद्धालुओं के सेवा के लिए विशेष व्यवस्था किया जायेगा । आयोजन कमिटी के दिलीप कुमार, गुणेश्वर भगत, राजेश यादव, उपेंद्र यादव, राजेन्द्र ठाकुर, सुबोध यादव आदि ने बताया कि आज होनेवाले विराट सत्संग को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *