Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बायसी प्रखंड के खपरा पंचायत के चौनी ग्राम में जीविका द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में चल रही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत डीपीएम जीविका की अगुवाई में आंचल नारी CLF के खुशबू ग्राम संगठन द्वारा शपथ ग्रहण, प्रभात फेरी, रंगोली निर्माण और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का प्रण लिया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने जन-जागरूकता के संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदान को अधिकार ही नहीं, कर्तव्य के रूप में निभाने की अपील की। Post navigationब्रजेश ऑटोमोबाइल्स महिंद्रा ने रचा इतिहास — दो महीनों में 2035 वाहनों की डिलीवरी कर बनाया नया रिकॉर्ड धमदाहा प्रखंड के ईटहरी पंचायत में जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता महाअभियान, दीदियों ने ली मतदान की शपथ