Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बायसी प्रखंड के खपरा पंचायत के चौनी ग्राम में जीविका द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश में चल रही स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत डीपीएम जीविका की अगुवाई में आंचल नारी CLF के खुशबू ग्राम संगठन द्वारा शपथ ग्रहण, प्रभात फेरी, रंगोली निर्माण और मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं ने मतदान के महत्व को समझते हुए लोकतंत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करने का प्रण लिया। इस अवसर पर जीविका दीदियों ने जन-जागरूकता के संदेशों के माध्यम से लोगों को मतदान को अधिकार ही नहीं, कर्तव्य के रूप में निभाने की अपील की।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *