धमदाहा प्रखंड के ईटहरी पंचायत में जीविका द्वारा मतदाता जागरूकता महाअभियान, दीदियों ने ली मतदान की शपथ

PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार डीपीएम जीविका श्री ओमप्रकाश मंडल की अगुवाई में पूरे जिले में मतदाता जागरूकता महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धमदाहा प्रखंड के ईटहरी पंचायत, छोटी ईटहरी गांव स्थित मध्य विद्यालय (बूथ संख्या 167) पर क्रांति ग्राम संगठन की सदस्य गौरी के नेतृत्व में शपथ कार्यक्रम, रंगोली निर्माण एवं रैली का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने ग्रामीणों को मतदान के महत्व और लोकतंत्र में अपनी भूमिका के प्रति जागरूक किया। सभी उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि आगामी 11 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केंद्र पर जाकर शत-प्रतिशत मतदान करेंगे और लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *