P.D.C.A ने प्रतिभावान सांस्कृतिक कलाकारों को किया सम्मानित, दिया प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो

PURNIA NEWS : पूर्णिया डिस्ट्रिक्ट साइकिलिंग एसोसिएशन (P.D.C.A) ने रविवार को जिला स्कूल रोड स्थित अपने कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन कर उन प्रतिभावान सांस्कृतिक कलाकारों को सम्मानित किया जिन्होंने 17वीं बिहार राज्य साइक्लिंग चैंपियनशिप के दौरान अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नवीन सिंह, सचिव विजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष कृष्णा कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सहित कई पदाधिकारी — सुरेन्द्र कुमार सरोज, राजीव सिंह (विक्की), पवन कुमार पोद्दार, शशांक शेखर सिंह, अमित सिंह, सुनिल लोहिया, अक्षत सिंह, राणा प्रताप सिंह, कामेश्वर सिंह और आलोक लोहिया उपस्थित थे।

कार्यक्रम में आकांक्षा डांस एकेडमी और संगीता डांस एकेडमी के कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में अग्निक्षा उपाध्याय, रीदम सारा समर्थ, हर्षित श्रेयस, प्रीति कुमारी दास, भूमि कुमारी, आस्था कुमारी, स्मिति चक्रवर्ती, श्रीनिका राज, देवोलीना राय, आयुषी मित्रा, आरुषि दास, शिप्रा दास, नैना दास और आरती ठाकुर शामिल हैं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे युवा कलाकार पूर्णिया का नाम राज्य स्तर पर ऊँचा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *